नॉर्थ कोरिया का अमेरिका पर बातचीत के साथ युद्ध की साजिश रचने का आरोप

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन, फाइल फोटो एक बार फिर उत्तर कोरिया और अमेरिका के संबंधों में खटास आती नजर आ रही है. उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने अमेरिका पर नॉर्थ कोरिया के खिलाफ युद्ध शुरू करने की आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां एक तरफ अमेरिका चेहरे पर मुस्कुराहट लिए उत्तर कोरिया के साथ संवाद कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ वह युद्ध की साजिश भी रच रहा है.